फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस में अब कैंटीन पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू कैंपस में अब कैंटीन पर फायरिंग
विज्ञापन


मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के एमबीए विभाग में हुई फायरिंग के मामले में अभी कार्रवाई हुई नहीं कि बुधवार शाम कैंटीन पर फायरिंग हो गई। वहीं, यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि फायरिंग की सूचना आई थी। लेकिन चेकिंग में कहीं कुछ नहीं मिला। बाहर सड़क पर भाजपा नेता के स्वागत में आतिशबाजी हो रही थी।
एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र अनिकेत भाटी ने कैंपस के एमबीए विभाग में मंगलवार को जानलेवा हमला और फायरिंग का आरोप लगाकर छात्र अक्षय मलिक और दीपू सहित साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया था कि गोली एमबीए के छात्रों ने ही चलाई थी। इस प्रकरण में अभी तक पुलिस पूरे मामले को स्पष्ट नहीं कर पाई। वहीं, बुधवार शाम करीब छह बजे यूनिवर्सिटी कैंपस में कैंटीन पर फिर से गोली चलने की सूचना आई तो हड़कंप मच गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार और प्रो. जितेंद्र ढाका ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं लगा। चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि मेन गेट और आसपास तैनात गार्डों से भी पूछताछ की गई। लेकिन किसी ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की। उन्होंने बताया कि उस वक्त बाहर गेट पर भाजपा नेता सुनील भराला के स्वागत के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। कैंपस में भीतर गोली नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी डीवीआर
एमबीए विभाग के प्रकरण में कैंपस के इंजीनियर ने मेडिकल पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर सौंप दी है। घटना को तीन दिन होने के बाद भी पुलिस ने अभी तक फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में मेडिकल पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। सीसीटीवी कैमरे सभी जगहों को कवर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो रहा है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह का कहना है कि इस मामलेे में एमबीए विभाग के शिक्षकों से तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। अगर एमबीए के छात्रों द्वारा गोली चलाए जाने की बात सही निकली तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कैंपस में आने वाले वाहनों की संख्या और पास जारी करने पर प्लानिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें