फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3500 में लगा दिया नया इंजन और पार्ट्स, चेकिंग में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
3500 में लगा दिया नया इंजन और पार्ट्स, चेकिंग में पकड़ा
विज्ञापन


मेरठ। सोतीगंज में एक बार फिर बाइक के स्पेयर पार्ट्स बदलने का मामला सामने आया है। चेकिंग में ट्रैफिक पुलिस ने एक स्प्लेंडर बाइक को रोका तो पता चला कि इंजन बदला हुआ है। पुलिस ने बाइक मालिक को जेल भेज दिया, लेकिन सोतीगंज का कबाड़ी हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी नीटू सिंह बुधवार को कमिश्नरी चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जागृति विहार निवासी विपुल कुमार को रोका। जांच में पता चला कि बाइक के स्पेयर पार्ट्स बदले गए हैं। बाद में एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने पूछताछ की और युवक को सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान ने बताया कि युवक ने बताया कि वह सोतीगंज में बाइक की रिपेयरिंग कराने गया था। कबाड़ी ने कहा कि इंजन में छह हजार रुपये लग जाएंगे। कबाड़ी ने 3500 रुपये लेकर पूरा इंजन और पार्ट नए लगा दिए। पुलिस का कहना है कि आरोपी विपुल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस ने सोतीगंज के कबाड़ी को पकड़ने तो दूर, पहचान कराने तक का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें