मकान में आग लगाने की कोशिश
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी आराफात ने तहरीर देकर बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने उसके मकान में बृहस्पतिवार रात आग लगाने की कोशिश की। आठ जनवरी को वह पत्नी के साथ किसी काम से बाहर गया था, इसी दौरान आरोपियों ने आवास के मुख्य गेट के नीचे से केरोसिन डालकर आग लगाने की कोशिश की। गनीमत रही कि आग पर तत्काल आसपास के लोगों की नजर पड़ गई, जिन्होंने उस पर समय रहते काबू पा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृषि फॉर्म में पकड़े दो युवक-युवती
मीरापुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित कृषि फार्म में रंगरेलियां मना रहे दो युवकों व एक युवती को पुलिस ने सूचना के आधार पर दबोच लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों को रंगेहाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया गया है। बाद में आरोपियों से पूछताछ के बाद कड़ी चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।