फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ नेशनल खेलों में भाई-बहन ने जीता गोल्ड

Sat, 03 Nov 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

लखनऊ स्टेडियम में आयोजित विद्या भारती की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेरठ के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक झटका है। खास बात हैं डिस्कस थ्रो में स्वर्ण जीतने वाले दोनों खिलाड़ी जुड़वा बहन-भाई हैं। शास्त्रीनगर स्थित मांगेराम गुर्जर पेशे से किसान हैं। पिता ने बताया कि उनकी बेटी उज्जवल व बेटा दीपांशु कसाना दोनों डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन


बालक एवं बालिका वर्ग में दोनों का प्रदर्शन लगातार शानदार चल रहा है। दोनों ने जिला स्तर, मंडलीय स्तर व नेशनल स्तर पर छह बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित नेशनल खेलों में दोनों खिलाड़ियों ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

दोनों खिलाड़ी बालेराम ब्रजभूषण कालेज में 9वीं कक्षा में पढ़ाई करते हैं। रिकार्ड अंकों के साथ पदक पाने पर परिवार के लोगों ने खुशी व्यक्त की है। दोनों खिलाड़ी बालेराम बृजभूषण कालेज के हैं।
विज्ञापन


प्रदेशीय महिला हॉकी टीम का चयन
मेरठ। कुशीनगर में 14 नवंबर से आयोजित होने वाली प्रदेशीय महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को टीम का चयन किया गया। एनएएस कालेज के मैदान पर आयोजित महिला हॉकी ट्रायल्स में महिला टीम की घोषणा की गई।

कोच प्रदीप चिन्योटी ने बताया प्रदेशीय महिला हॉकी टीम में आकांक्षा, शिवानी सिंह, बरखा, छवि, साक्षी, शिखा शर्मा, रीता, नंदिनी, मुस्कान, अंजलि यादव, स्वाति, ईशा डोगरा, काजल, मानसी, तनु, पल्लवी, नीशू विहान, शीलम, मैनेजर शिवानी शर्मा शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें