फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के गड्ढे बने जानलेवा, प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ की लोगों ने कार्रवाई की मांग

Sun, 09 Sep 2018 10:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहटा रोड के बने गड्ढों के कारण हुए हादसों में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। शनिवार को घायल लोग स्थानीय निवासियों के साथ थाने पहुंचे और पीडब्ल्यूडी व प्रशासनिक अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जन कल्याण वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दुष्यंत रोहटा ने कहा कि पिछले एक साल से सड़क की हालत जर्जर है। कई बार शिकायत करने के बावजूद पीडब्ल्यूडी व प्रशासन ने समस्या का समाधान नहीं किया। इस कारण गड्ढों में गिरकर कई लोग घायल हो गए। दो दिन पूर्व ही ई-रिक्शा सवार पांच महिलाएं घायल हुईं। अगर प्रशासन सड़क बनवा देता तो ये हादसे नहीं होते। लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

इस दौरान नारेबाजी भी की गई। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे कोर्ट जाएंगे। इस मौके पर बसपा नेता नवाब सिंह लखवाया, सम्राट मलिक, शोएब अली, जयराज चपराणा, आाशुतोष मलिक, अभिनव जावला, उरेंद्र सिंह, जरनैल सिंह, हरेंद्र ढढरा, जगदीश सिंह, संजू धीमान, संजय शर्मा, वीरपाल रोहटा, दिनेश कुमार, सुनील साहरण, कालू सिंह, नरेंद्र शर्मा, सुनील प्रजापति, विजय गुर्जर, अरुण मलिक, ओमपाल ढाका, मोहित कुमार, प्रशांत गहलौत, बृजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि लोगों ने ज्ञापन दिया है। एडीएम सिटी को इस बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें