फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभारती में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को बंसल की हरी झंडी

Tue, 31 Jul 2018 10:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
a
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सोमवार को सुभारती विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के साथ उस प्रेक्षागृह को भी देखा, जिसमें प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक होनी है। प्रेक्षागृह के साथ ही पूरे परिसर का भ्रमण करने के बाद उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष और प्रभारी के फैसले पर अंतिम मुहर लगाते हुए कहा कि यह स्थल बैठक के लिए पूरी तरह उपयुक्त है।
विज्ञापन


भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 11 व 12 अगस्त को मेरठ में होना तय हुआ है। जिसके लिए पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी और प्रभारी व एमएलसी विजय बहादुर पाठक ने एक सप्ताह पूर्व सुभारती विश्वविद्यालय को बैठक के लिए तय किया था। सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक लेने आये प्रदेश के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पहले सत्र की बैठक के बाद सुभारती विश्वविद्यालय का दौरा किया।

इस दौरान सुभारती विश्वविद्यालय के चेयरमैन अतुल कृष्ण ने उन्हें प्रेक्षागृह सहित उसके आसपास के परिसर का भ्रमण कराया। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रभारी विजय बहादुर पाठक, अशोक मोगा, बिजेंद्र अग्रवाल, करुणेश नंदन गर्ग आदि मौजूद रहे। इन सभी ने सुनील बंसल को भोजन स्थल, पूर्ण कालिक व्यवस्था में लगे नेताओं और कार्यकर्ताओं के ठहरने का स्थल, आईटी कक्ष, अतिथि कक्ष, वीवीआईपी कक्ष आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही बताया कि शहर के बाहर होने के कारण यहां आने में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


अश्वनी त्यागी ने सुनील बंसल को बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय से हवाई पट्टी की दूरी भी बहुत कम है। यदि मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्री और नेता या राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह विमान से आते हैं, तब भी यह स्थल सबसे ज्यादा निकट होगा और कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें