फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 की लाइन के दो तार टूटे, ट्रांसमिशन ब्लैक आउट, हजारों कर नुकसान

Tue, 31 Jul 2018 02:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सरैया हाईवे के किनारे रात में आई तेज आंधी से टूटे विद्युत तार को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोदीपुरम। 220 केवी ट्रांसमिशन के यार्ड स्थित कपसाढ़ 132 केवी की लाइन में सोमवार को धमाके के साथ फाल्ट हो गया। इससे दो तार टूट गए। वहीं दो बड़े ट्रांसफार्मर भी ट्रिप हो गए। इस कारण शहर में 3:30 और देहात में करीब 13 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


मोदीपुरम स्थित 220 केवी ट्रांसमिशन पर सोमवार सुबह करीब 9 बजकर 40 मिनट पर ट्रांसमिशन से जा रही कपसाढ़ 132केवी की लाइन में ट्रांसमिशन के पास फाल्ट हो गया। धमाके के बाद ट्रांसफार्मरों में आग लगने के साथ जंफर उड़ गए। इससे 132 केवी और 32 केवी के फीडर बंद हो गए। सूचना पर पहुंचे विद्युत निगम के अधिकारी राहुल नंदा, संजय मिश्रा ने फाल्ट ठीक कराए। जिसके बाद करीब 12:15 बजे मोदीपुरम, कंकरखेड़ा, मेडिकल, गंगानगर, लेडीज पार्क आदि में विद्युत आपूर्ति सुचारु हो सकी।

वहीं देहात क्षेत्र के मवाना, सरधना, दौराला और सिवाया फीडर में देर रात 10:30 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। एसडीओ रविंद्र ने बताया कि 132 लाइन के दो तार टूटने से फाल्ट हो गया और काफी नुकसान भी हुआ है। मोदीपुरम 220 ट्रांसमिशन के जेई मुकेश भाटी ने बताया कि फाल्ट के चलते कई जगह से लाइन कंडक्टर समेत अन्य उपकरण भी फुंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें