फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल का औचक निरीक्षण, न चिकित्सक मिले न स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल का औचक निरीक्षण, न चिकित्सक मिले न स्टाफ
विज्ञापन


मेरठ। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को कांच का पुल स्थित अमन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। वहां न तो चिकित्सक मिले और न ही पैरा मेडिकल स्टाफ। बिल्डिंग की हालत भी जर्जर मिली। लिहाजा अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना मिल रही थी कि अस्पताल में न तो चिकित्सक आते हैं न ही पैरामेडिकल स्टाफ है। बिल्डिंग की हालत भी खस्ता है, जबकि यह अस्पताल के नियमों के खिलाफ है। एसीएमओ डॉ. एसएस चौधरी और डिप्टी सीएमओ डॉ. गोपाल की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल रजिस्टर्ड था, मगर इसके बावजूद वहां चिकित्सक और पैरा मेडिकल स्टाफ नहीं मिला। वहां कोई मरीज भी भर्ती नहीं था। लिहाजा तत्काल प्रभाव से अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि अगर अब भी अस्पताल को संचालित किया गया तो अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल-नर्सिंग होम में होगी छापेमारी
स्वास्थ्य विभाग की टीम अब प्रशासन केसाथ मिलकर अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापेमारी करेगा। पूरी जानकारी लेगा कि वहां कौन चिकित्सक हैं, वह पंजीकृत हैं या नहीं। अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम की क्या स्थिति है। बायो मेडिकल वेस्ट के लिए क्या इंतजाम हैं। बेड कितने हैं, वह नियमों के तहत हैं या नहीं। अस्पताल और नर्सिंग होम शासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर रहे हैं या नहीं। इस संबंध में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मंगलवार को वार्ता हुई थी। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब इसे अभियान के तौर पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचनाएं मिल रही हैं कि शहर में कई ऐसे अस्पताल और नर्सिंग होम हैं जो नियमों के विपरीत संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें