फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल महेश की उपचार के दौरान मौत
कंकरखेड़ा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए गार्ड सुपरवाइजर की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भिजवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

महेश कुमार (45) पुत्र ज्ञान चंद मूल रुप से किठौर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर के रहने वाले थे। वर्तमान में रोहटा रोड स्थित रामा गार्डन कलोनी में मकान बनाकर परिवार सहित रह रहे थे। महेश सिक्योरिटी कंपनी के गार्ड सुपरवाइजर थे। गत 27 जून को वह बाइक से जा रहे थे कि इस बीच नेशनल हाईवे स्थित ग्रांड फाइव रिसोर्ट के सामने अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर बुधवार को उपचार के दौरान महेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। वहीं महेश की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार महेश के दो बच्चे हैं। जिनमें एक बेटी व एक बेटा है। पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं घटना के दौरान महेश ने हेलमेट नहीं पहना था। महेश के सिर में ही गंभीर चोट लगी थी। हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती। वहीं इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें