फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजगढ़ी के पास बनेगा मॉडल वेंडिंग जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजगढ़ी पर बनेगा मॉडल वेंडिंग जोन
विज्ञापन

मेरठ। तेजगढ़ी के निकट दोनों सड़कों के बीच खाली पड़ी नगर निगम की भूमि पर मॉडल वेंडिंग जोन स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। यहां पर लगभग 100 ऐसे लोगों को स्थापित किया जाएगा जो चाट, पकौड़ी आदि सामान तेजगढ़ी के आसपास सड़क किनारे खड़े होकर ठेलों पर बेचते हैं।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर शहर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर वेंडिंग जोन विकसित किए जाने हैं। इसमें हापुड़ अड्डा चौराहा, सूरजकुंड सहित अन्य स्थान शामिल हैं। अब तेजगढ़ी के निकट आनंद अस्पताल की तरफ जाने वाले मार्ग पर खाली पड़ी तिकोनी जगह पर वेंडिंग जोन विकसित करने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार के निर्देश पर नगर निगम ने इस स्थान को अतिक्रमण मुक्त किया था। शुक्रवार को डूडा के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इस संबंध में पीओ डूडा आरपी सिंह ने बताया कि वेंडिंग जोन बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया गया है। शहर में सड़क किनारे ठेले आदि लगाकर कारोबार करने वालों को स्थाई स्थान देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें