फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नरी की टीम उतरी हिंडन में, की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कमिश्नर को देखकर कमिश्नरी के कर्मचारियों की टीम बृहस्पतिवार को हिंडन में उतर गई। सभी कर्मचारियों ने इस दिन यहां सफाई की और कहा कि टीम लगातार इस अभियान में शिरकत करेगी।
विज्ञापन

पुरा महादेव गांव में हिंडन नदी को साफ करने की मुहिम चल रही है। आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के आह्वान पर निर्मल हिंडन अभियान चल रहा है। बागपत, मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी, निगम, पालिका तथा पंचायतों के लोग, विभिन्न गांवों के लोग, समाज सेवी, संगठन इस अभियान में जुटे हुए हैं। आयुक्त खुद कई बार हिंडन में उतरकर सफाई कर चुके हैं। खास तौर से हिंडन में फैली जलकुंभी को निकाला जा रहा है। इसी क्रम में दस मई को क्रांति दिवस का अवकाश होने के बावजूद कमिश्नरी मेरठ की टीम हिंडन नदी पर पहुंच गई। कमिश्नरी के कर्मचारियाें ने यहां श्रमदान किया। नदी में उतरकर सफाई की। टीम में प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र पाल, सांख्यिकी अधिकारी सुरेंद्र पाल नैन, आशुलिपिक सुशील शर्मा एवं विनोद कुमार, वेदपाल तोमर, अखिलेश कुमार, प्रेमवती, हरेंद्र प्रताप, अशोक कुमार, नारायण शर्मा, सुरेंद्र पाल, मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
- कमिश्नरी के सभी कर्मचारी पहुंचे हिंडन पर, सफाई अभियान में शिरकत की
- आयुक्त ने नहीं लगाई थी ड्यूटी, प्रेरणा पाकर कर्मचारियों ने खुद ही लिया निर्णय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें