फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. आंबेडकर जयंती पर 8 जगह शोभायात्रा की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती पर 8 स्थानों पर शोभायात्रा की तैयारी
विज्ञापन

मेरठ। डॉ. आंबेडकर जयंती उत्सव पर दो अप्रैल की घटना का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि शहर में पिछले साल की तरह ही इस बार भी उत्सव मनाने की तैयारी है। अपर जिलाधिकारी नगर के यहां शोभायात्रा व अन्य आयोजनों के लिए अनुमति मांगे जाने के लिए 10 आवेदन आए हैं, जिनमें आठ आवेदन शोभायात्रा के लिए हैं।
दो अप्रैल को हुए बवाल के बाद पूरे जनपद में अलर्ट घोषित है, जो 14 अप्रैल तक विशेष रुप से है। माना जा रहा था कि इस तनाव के बाद 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर हर साल होने वाले कार्यक्रम इस बार प्रभावित होंगे। लेकिन ऐसा नजर नहीं आ रहा है। पुलिस प्रशासन की लगातार मुस्तैदी और हर वर्ग के लोगों से वार्ता करने की प्रक्रिया के चलते धीरे धीरे स्थिति सामान्य होती नजर आ रही हैं। जिलाधिकारी की तरफ से 14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों के लिए निर्देश जारी किए गए थे। जिसमें कहा गया था कि बिना अनुमति कोई कार्यक्रम नहीं होगा और पुराने समय से होते आ रहे कार्यक्रमों को ही अनुमति दी जाएगी। इसके लिए 9 अप्रैल की शाम तक ही आवेदन के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

सोमवार शाम तक अपर जिलाधिकारी नगर कार्यालय में शहर के भीतर होने वाले कार्यक्रमों के लिए कुल 10 आवेदन आ चुके थे। इनमें आठ आवेदन सिर्फ शोभायात्रा को लेकर थे, जबकि दो आवेदन गोष्ठी और प्रसाद वितरण कार्यक्रम के थे। इस तरह देहात क्षेत्र में भी उपजिलाधिकारी कार्यालयों में विगत वर्षों में होने वाले कार्यक्रमों के आवेदन आये हैं। जिनको सशर्त स्वीकृति की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुरक्षा के रहेंगे विशेष बंदोबस्त
14 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रमों पर पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। इस दौरान प्रशासन की तरफ से जहां मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जा रही है, तो सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने बताया कि यदि किसी ने भी शांति भंग करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें