फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अप्रैल को हो सकती है 210बी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
16 को हो सकती है 210बी के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
विज्ञापन


मेरठ।
आरआर मॉल बंगला नंबर 210बी की दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई 16 अप्रैल को हो सकती है। कैंट बोर्ड ने इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली है। दो अप्रैल को हुए बवाल के बाद फोर्स मिलने में हो रही दिक्कतों के चलते कार्रवाई में देरी हो रही है।
विज्ञापन

कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 को बंगला नंबर 210 बी के आरआर माल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। इस दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें रह गईं थी। जनवरी महीने में आठ दुकानों की सील तोड़कर व्यापारियों ने अपना सामान रख लिया था। इसको लेकर तत्कालीन सीईओ ने व्यापारियों के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण में हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल किए जाने पर कोर्ट ने मुख्य सचिव और डीएम-एसएसपी को तलब कर लिया था। इसके बाद कैंट बोर्ड की टीम ने दुकानों के ध्वस्तीकरण की कोशिश की थी, लेकिन व्यापारियों के विरोध के चलते उनको पीछे हटना पड़ा था। इस मामले में हाईकोर्ट ने ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। वहीं बाद में एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एएसपी और कैंट बोर्ड अफसरों की मीटिंग हुई, जिसमें चार अप्रैल को दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई किए जाने की बात तय हुई थी। दो अप्रैल को शहर में बवाल के बाद कार्रवाई की तिथि टाल दी गई थी। मंगलवार को भारत बंद की अफवाह और 14 को आंबेडकर जयंती है। वहीं 15 को चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में राज्यपाल स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। ऐसे में 16 अप्रैल को दुकानों को ध्वस्त किया जा सकता है। कैंट बोर्ड अफसरों का कहना है कि उनकी पूरी तैयारी है। फोर्स मिलते ही ध्वस्तीकरण कर दिया जाएगा। वहीं, इस मामले में व्यापारियों का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश अवैध निर्माण के लिए है। दुकानों से उसका कोई मतलब नहीं है। इसको लेकर उन्होंने रक्षा मंत्रालय और अफसरों से शिकायत की भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें