फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 की सूची में सिटी स्टेशन का नहीं आया नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न स्टेशनों की पहली सूची में सिटी स्टेशन नहीं हुआ शामिल
विज्ञापन

मेरठ। देश के 600 मॉडर्न स्टेशनों की सूची में शामिल किया गया मेरठ सिटी स्टेशन 90 स्टेशनों की पहली सूची में शामिल नहीं हो सका। अधिकारियों ने बताया कि अभी कई सूची जारी होनी है। अगले चरण में जारी होने वाली सूची में इसे शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट में देश के 600 स्टेशनों को मॉडर्न बनाने की घोषणा की थी। रेलवे द्वारा जारी की गई सूची में सिटी स्टेशन को भी शामिल किया गया था। रेलवे की तरफ से रविवार को 90 स्टेशनों की सूची जारी कर दी गई। इस सूची में लखनऊ, बनारस, अयोध्या, इलाहाबाद आदि स्टेशनों के नाम हैं। पहली सूची में मेरठ के स्टेशन का नाम नहीं मिलने पर यहां के लोगों को मायूसी हाथ लगी है। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि स्टेशन को मॉडर्न सूची में रखा गया है। अभी 600 में से 90 स्टेशनों की सूची जारी हुई है। 510 स्टेशनों की सूची अगले चरणों में जारी होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें