फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरमन जोशी संग दिखेंगे मेरठ के अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाग्रति विहार निवासी अभिषेक राणा जल्द ही अभिनेता शरमन जोशी के साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आएंगे। यूपी पुलिस में पदस्थ रामकिशन राणा के बेटे अभिषेक राणा ने शरमन जोशी के साथ फि ल्म ‘बबलू की दुल्हनिया’ साइन की है। निर्देशक अमित पटेल की इस मूवी में अभिषेक शरमन के दोस्त पुखराज की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

इन दिनों अभिषेक स्टार भारत के शो कालभैरव में सरपंच के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। सीरियल में अभिषेक के आठ से ज्यादा एपिसोड आ चुके हैं। अभिषेक ने मेरठ व इंदौर से अभिनय की बारीकियां सीखीं। सन 2014 में मिस्टर मेरठ का खिताब जीता। मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में सक्रिय अभिषेक एमाजॉन के लिए विज्ञापन शूट कर चुके हैं। डीयू से एमबीए कर चुके अभिषेक क्राइम पेट्रोल के लिए भी काम कर चुके हैं। अभिषेक ने बताया कि फिल्म की शूटिंग हो चुकी है। फिल्म जल्द रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें