फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोच निर्मला जिम्नास्टिक में बेटियों को कर रही तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिमनास्टिक के लिए बेटियों को तैयार कर रहीं निर्मला
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड़ स्थित कृष्णा लोक निवासी निर्मला देवी जिमनास्टिक की राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी रही हैं। कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेें उन्होंने 12 साल पसीना बहाया। इस दौरान निर्मला ने सीनियर नेशनल जिमनास्टिक में दो बार सिल्वर मेडल हासिल किए। जबकि 25 बार नेशनल खेलों में प्रतिभाग किया। जीवन का महत्वपूर्ण समय जिमनास्टिक को देने के बाद अब निर्मला बीते तीन साल से कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बतौर कोच काम कर रही हैं। यहां पर वह बेटियों को इस खेल के लिए तैयार कर रही हैं। कोच निर्मला देवी का एक बेटा वासु है। मां होने के साथ निर्मला पिता का फर्ज भी अदा कर रही हैं। उनके पति राकेश कुमार सीआरपीएफ में थेे। कुछ साल पहले एक सड़क दुघर्टना में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जनपद की पहली क्रिकेट महिला कोच छाया
मेरठ। यूपी अंडर-19 क्रिकेट का हिस्सा रही छाया कराना जनपद में महिला क्रिकेट को बढ़ावा दे रही हैं। खास बात यह है कि छाया कराना जनपद की पहली महिला क्रिकेट कोच हैं। छाया तीन माह पहले भामाशाह मैदान पर लड़कियों को क्रिकेट की कोचिंग दे रही थी। मैदान में नेट आदि की सुविधा न होने पर उन्होंने यूपीसीए पिच कमेटी सदस्य राकेश गोयल और भुवनेश्वर कुमार के कोच संजय रस्तोगी से बात की। इसके बाद राकेश गोयल और संजय रस्तोगी ने छाया को साकेत स्थित राजकीय आईटीआई मैदान में क्रिकेट सिखाने के लिए जगह दी। नेट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराईं। छाया ने बताया वो 25 खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखा रही हैं। अंडर-19 तक खेलीं छाया इंडिया टीम में जाने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाईं। उनका सपना है कि उनकी एकेडमी से लड़कियां टीम इंडिया में दस्तक दें।
विज्ञापन


खास बातें:
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तीन साल से दे रहीं कोचिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें