फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर, निगम अधिकारियों ने किया नौचंदी मेले का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने किया नौचंदी मैदान का निरीक्षण
विज्ञापन

मेरठ। 11 मार्च को नौचंदी मेला शुभारंभ होना है। इसको लेकर नगर निगम प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मैदान में क्यारियां तैयार कराई जा रही हैं। साथ ही रंगाई पुताई का काम भी शुरू हो गया है। सोमवार को महापौर सुनीता वर्मा, नगर निगम चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, अपर नगर आयुक्त अलीहसन कर्नी सहित कई अधिकारी नौचंदी मैदान पहुंचे। उन्होंने पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने दीवारों पर सफेद पट्टी कराने का भी प्रस्ताव रखा। लेकिन चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय ने कहा कि नौचंदी मेले में होने वाले सभी विकास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं। बगैर टेंडर प्रक्रिया के कोई काम नहीं कराया जा सकता है। चीफ इंजीनियर ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
विज्ञापन


नगर विकास मंत्री से की कार्रवाई की मांग
मेरठ। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की सदस्यता को लेकर उपजा विवाद अभी शांत नहीं हुआ है। भाजपा पार्षद ललित नागदेव ने नगर विकास मंत्री के दरबार में मामला उठाया है। भाजपा पार्षद निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष की सदस्यता निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव में इकरामुद्दीन चुने गए। उसी दिन से भाजपा के पार्षद और संगठन के पदाधिकारी इकरामुद्दीन की पार्षदी को ही गलत ठहरा रहे हैं। कारण बताया गया है कि इकरामुद्दीन नगर निगम के रजिस्टर्ड ठेकेदार हैं। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने निगम के चार अधिकारियों की एक जांच कमेटी गठित कर दी थी। उधर सोमवार को भाजपा पार्षद ललित नागदेव ने नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को पत्र भेजकर इकरामु्ददीन की सदस्यता निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें