फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएमए ने की बजट पर पैनल परिचर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आईआईए भवन मोहकमपुर में शनिवार को मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन (एमएमए) द्वारा बजट 2018-19 पर पैनल परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट और जीएसटी अधिवक्ताओं के साथ ही व्यापारियों ने भाग लिया। परिचर्चा में बजट में फायदे और नुकसान को लेकर ज्यादा फोकस रहा।
विज्ञापन

एमएमए के अध्यक्ष अंकुर जग्गी की अध्यक्षता और एमएमए के अधिशासी निदेशक कपिल गहलोत के संचालन में आयोजित परिचर्चा में चार्टर्ड अकाउंटेंट की तरफ से सीए रोहित अग्रवाल, जीएसटी की तरफ से अधिवक्ता अंकुर जैन और व्यापारियों की तरफ से रवि प्रकाश अग्रवाल व राकेश महाजन ने भाग लिया। इन सभी ने बजट पर विस्तार से विचार रखे। सीए रोहित अग्रवाल ने सीए ऑडिट में हुए बदलाव पर विस्तार से बताया। वहीं, अधिवक्ता अंकुर जैन ने जीएसटी अब किस तरह काम करेगा, इसे लेकर जानकारी दी। वहीं व्यापारी प्रतिनिधियों ने बजट में व्यापारियों के फायदे नुकसान पर विस्तार से विचार रखे। एमएमए के पूर्व अध्यक्ष अंकित सिंघल ने आभार जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें