फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी प्रदेश कार्यसमिति में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने शनिवार को यूपी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति में 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ आदि को शामिल किया गया है। यूपी के पांच पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है जिसमें डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

कार्यसमिति में 39 पदेन स्थायी सदस्य बनाए गए हैं। इनमें सांसद राजेंद्र अग्रवाल को भी पदेन स्थायी सदस्य बनाया गया है। वेस्ट यूपी के छह नेताओं को इस सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा 38 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कुल 358 कार्यसमिति सदस्यों की जंबो लिस्ट जारी की है। इसमें मेरठ के सात नेताओं को जगह दी गई है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों में वरिष्ठ नेता विजयपाल तोमर, विनीत अग्रवाल शारदा, पूर्व विधायक रविन्द्र भड़ाना, सुनील भराला, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, राखी त्यागी तथा पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल को शामिल किया गया है। बागपत से एक, बुलंदशहर से तीन, मुजफ्फरनगर से आठ, बिजनौर से तीन, हापुड़ से चार, शामली से दो, सहारनपुर से पांच, गाजियाबाद से आठ सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें