फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैम्पस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वित्त मंत्री जी इस देश की बेटियां आपसे शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा चाहती हैं। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रोजगार केे नए रास्ते खोले जाएं। युवाओं को देश में ही शोध के अच्छे अवसर मिलें, ताकि देश का युवा देश में रहकर देशहित में कार्य करें। फरवरी में वित्त मंत्री देश का बजट पेश करने वाले हैं। इस बजट से हर आम और खास को कई उम्मीदें लगी हैं। युवा वित्त मंत्री से बजट में इस देश के लिए क्या चाहते हैं इसपर छात्राओं ने विचार रखे। शुक्रवार को अमर उजाला ने कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज में कैंपस अड्डे का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन



बजट में बढ़े शिक्षा का हिस्सा
युवाओं की सबसे बड़ी समस्या अच्छी और सस्ती शिक्षा की कमी है। शिक्षा वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन हमारे देश में आज भी शिक्षा के उचित साधन नहीं हैं। बजट का बड़ा हिस्सा शिक्षा के लिए दिया जाना चाहिए। - मनीषा

महिला सुरक्षा को मिले प्रमुखता
देश में महिलाएं, बालिकाएं आज भी असुरक्षित हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉयड और हेल्पलाइन चलाने के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे। सरकार को बजट मेें महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए। जब तक देश में महिलाएं, बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी देश विकास नहीं करेगा। - चिंकी
विज्ञापन


बजट में मिले शोध को बढ़ावा
देश में अच्छे शोध संस्थानों का अभाव है, सरकार का अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं। विभिन्न क्षेत्रों में युवा शोध करना चाहते हैं, लेकिन संसाधनों के अभाव में उन्हें विदेश की राह पकड़नी पड़ती है। अच्छे शोध अवसर अगर हमारे देश में ही मिलें तो देश का युवा बाहर नहीं जाएगा। - शिखा

हर घर से जुड़ी महंगाई की परेशानी
सरकार जो बजट बनाकर पेश करती है, उसमें मध्यम वर्ग को अक्सर छोड़ दिया जाता है। सरकार रेल किराया, कार, पेट्रोल, तेल की बात करती है, मगर महंगाई पर कोई बात नहीं होती। देश की एक तिहाई जनता आज भी गरीब है सरकार जो भी योजनाएं बनाएं उसमें गरीबाें का ख्याल भी जरूर रखे। - सुष्मिता

युवाओं को मिले रोजगार
देश की युवाओं की सबसे बड़ी जरूरत रोजगार है। सरकार बजट में ऐसे प्रावधान करे कि देश के युवाओं को खूब रोजगार मिलें। स्टार्टअप शुरू करने के अलावा रोजगार के नए अवसर भी प्रदान कराए जाएं, ताकि देश के युवा रोजगार लेकर अच्छा काम करेें। - फातिमा

सस्ता इलाज है जरूरत
हमारे देश में इंसान की प्राथमिकता शिक्षा, इलाज और भोजन है। लेकिन तीनों ही जरूरतों पर महंगाई छाई है। आज भी देश में गरीब के लिए इलाज कराना मुश्किल है। सरकार ने स्टंट के दाम घटा दिए मगर कई दवाएं और इलाज ऐसे हैं जो बहुत महंगे हैं। - रसीला

गांवों में भी बने डिग्री कॉलेज
गांवों में आज भी अच्छे डिग्री कॉलेजों व शिक्षण संस्थानों का अभाव है। ग्रामीण लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए लंबी दूरी तय करके शहर में आना पड़ता है। असुरक्षा और दूरी के भाव के कारण कई बालिकाएं आगे पढ़ने से वंचित रह जाती हैं, इसलिए गांवों में अच्छे शिक्षण संस्थान बनाना जरूरी है। - दीपा

खेलों से मिले अच्छा रोजगार
हमारे देश में इतने अच्छे खिलाड़ी हैं, ग्रामीण स्तर पर भी कई अच्छी खेल प्रतिभाएं हैं। लेकिन उन्हें पूरा सम्मान नहीं मिल पाता। खिलाड़ियों का कोटा बढ़ाया जाए, ताकि उन्हें अच्छा रोजगार मिलें। खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलेगी तो युवाओं में खेलों के प्रति रुझान और बढ़ेगा। - प्रियंाशी

महिला योजनाओं की संख्या बढ़े
देश में आज भी महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं काफी कम हैं। सरकार को महिला सुरक्षा, महिला उत्थान और महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए और योजनाएं बढ़ानी होंगी, ताकि महिलाएं व बालिकाएं सशक्त बनें। - रुकैय्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें