मेरठ। लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को जारी की गई रालोद की जंबो प्रदेश कार्यकारिणी में सोशल इंजीनियरिंग का तड़का लगाकर पार्टी ने चुनावी दांव खेलने का प्रयास किया है। कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर जहां पश्चिमी यूूपी के नेताओं को तरजीह दी गई है, वहीं जातिगत समीकरणों को भी साधने का प्रयास किया है। अति महत्वपूर्ण एवं एकमात्र संगठन महासचिव पद समेत कुल 14 पद मेरठ के खाते में आए हैं।
वर्ष 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगे के बाद से पार्टी का चुनावी रथ पटरी से उतरा हुआ है। लोकसभा चुनावों से लेकर विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार से पार्टी नेतृत्व न केवल फिर से खोई सियासी जमीन को वापस पाना चाहता है, बल्कि दंगे से खत्म हुए वोट समीकरण को फिर से एकजुट करने में लगा है। कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा एक संगठन महासचिव, 11 उपाध्यक्ष, 44 महासचिव, 44 सचिव, 6 प्रदेश प्रवक्ताओं के अलावा प्रकोष्ठों के अध्यक्षों की नियुक्ति में मुस्लिम, दलित, पिछड़ों और सामान्य वर्ग के नेताओं की भागीदारी से सोशल इंजीनियरिंग फार्मूला साधा गया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार सांगवान का कद बढ़ाया है। एकमात्र संगठन महासचिव पद पर इनकी नियुक्ति की गई है। सुनील रोहटा को प्रदेश प्रवक्ता और राजेंद्र चिकारा को पांचवीं बार महासचिव बनाया गया है। राममेहर गुर्जर को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया गया है। नरेंद्र खजूरी को पश्चिमी यूपी का अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष, राजीव बालियान को छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाया है।
पश्चिमी यूपी के इन नेताओं को मिला पद
नाम जनपद पद
डॉ. राजकुमार सांगवान मेरठ संगठन महासचिव
सुदेश शर्मा पूर्व विधायक गाजियाबाद उपाध्यक्ष
ब्रह्मसिंह बालियान मुजफ्फरनगर उपाध्यक्ष
राजेंद्र चिकारा मेरठ महासचिव
नवाजिश आलम पूर्व विधायक शामली महासचिव
डॉ. अजय तोमर पूर्व विधायक बागपत महासचिव
योगराज सिंह पूर्व मंत्री मुजफ्फरनगर महासचिव
राहुल चौधरी बिजनौर महासचिव
मुनीदेव शर्मा बिजनौर महासचिव
तिरसपाल मलिक मुजफ्फरनगर महासचिव
कुंवर जाहिद मेरठ महासचिव
अनीश कुरैशी मेरठ महासचिव
जयप्रकाश कश्यप मेरठ महासचिव
तेजपाल चौधरी गाजियाबाद महासचिव
अनवार चौधरी शामली महासचिव
मांगेराम यादव बागपत महासचिव
शाहिद प्रधान मोदीनगर महासचिव
तारिक मुस्तफा मुजफ्फरनगर महासचिव
सुनील रोहटा मेरठ प्रवक्ता
सुरेश चंद कौशिक बागपत सचिव
बोबी त्यागी मुजफ्फरनगर सचिव
सरदार बलबीर सिंह बिजनौर सचिव
डॉ. उस्मान मुजफ्फरनगर सचिव
राजकुमार त्यागी मेरठ सचिव
ठाकुर रजनीश चौहान सहारनपुर सचिव
मंगू सिंह त्यागी अमरोहा सचिव
कमरवेज आलम मेरठ सचिव