फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल दिवस के उपलक्ष में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हम भारत के वीर बच्चे, आगे बढ़ते जाएंगे
विज्ञापन

मेरठ। बाल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मंगल पांडेय नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि योगाचार्या विनोद चौधरी रहे। विशिष्ठ अतिथि कवि हरि सिंह जिज्ञासु व डॉ सरोजनी तन्हा रहीं। अध्यक्षता इतिहासकार डॉ किरन सिंह ने की। कवियों ने बाल दिवस को समर्पित अपनी काव्य रचनाएं पढ़ीं। डॉ. किरन सिंह ने हम भारत के वीर बच्चे, आगे बढ़ते जाऐंगे। निति राजपूत ने भोले छोटे तो हैं पर दिल से मात देते हैं, छोटे जुगनू सही पर हम भी रात देते हैं। हरि सिंह जिज्ञासु ने बीत गये जो वो दिन दे दो, पल दो पल को बचपन दे दो। राम चंद्र वैश्य ने हमको हंस लेने दो ना रोने को मजबूर करो, अजित कुमार ने हम हैं बच्चे दिल के सच्चे हम से ना टकराना रे, डॉ सरोजनी तन्हा ने तेरी खातिर जो हंसकर मिटे कोई लेता नहीं जिसका नाम आदि रचनाएं पढ़ीं। संजीव त्यागी, डॉ क्षमा गुप्ता, गुरबचन सिंह दुग्गल, बलजोर सिंह चिंतक, प्रकाश चंद बंसल आदि ने कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन


कवि सम्मेलन का आयोजन
मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच के तत्वावधान में चैंबर ऑफ कॉमर्स में एक शाम डॉ सुदीप अवस्थी के नाम कार्यक्रम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कवि कौशल कुमार रहे। इस मौके पर कवियों का प्रतिनिधि संकलन क्रांतिधरा आखर-आखर गंध-गंध का विमोचन किया गया। संकलन का संपादन कवि डॉ राम गोपाल भारतीय ने किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवासी साहित्यकार प्रा.े वेदप्रकाश वटुक ने की। इस मौके पर डॉ सुदीप अवस्थी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। सरस्वती वंदना कवि सुल्तान सिंह सुल्तान द्वारा प्रस्तुत की गई। कवि इरशाद खान सिकंदर, प्रखर मालवीय कान्हा, अभिषेक अनंत, प्रशांत दीक्षित, तरुण अरनावली, कार्तिकेय शुक्ला, अमित अनंत, सचिन सारस्वत, डॉ अर्पिता शर्मा, आयुष चिराग आदि ने अपनी रचनाएं पढ़ीं। विशिष्ट अतिथि डा.ॅ ज्ञानदेशदत्त हरित, सीसीएसयू के उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ असलम जमशेदपुरी, साहित्यलोक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग रहे। कार्यक्रम के दौरान राज कुमार शर्मा, सत्यपाल, सुमनेश सुमन, वेदप्रकाश, मीरा शलभ, शिवानंद, विजेंद्र शर्मा, आनंद शर्मा, मीनाक्षी शुक्ला, निहारिका करन और राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें