स्वाइन फ्लू के 13 नए मरीज मिले
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 13 और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टी हुई है। इनमें दस मेरठ के, एक मुजफ्फरनगर और दो गाजियाबाद के हैं।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि शनिवार को मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू के सैंपलों की जांच की गई। इसमें 13 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें मेरठ निवासी 42 वर्षीय श्यामवती, पांच वर्षीय तूबा, 27 वर्षीय अनु, 25 वर्षीय दुग्गू, 60 वर्षीय अशोक कुमार, 31 वर्षीय भावना, 22 वर्षीय आशीष, 32 वर्षीय पारुल, 11 वर्षीय अरीब, 35 वर्षीय अंशिका, गाजियाबाद निवासी 38 वर्षीय सुदीपा बसी, 45 वर्षीय सीमा गोयल और मुजफ्फरनगर निवासी दो वर्षीय यश शामिल हैं। सीएमओ का कहना है कि स्वाइन फ्लू और डेंगू को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।