मारपीट कर चिनाई मिस्त्री से चार हजार रुपये छींने
भोवापुर गांव रोड पर शुक्रवार को चार युवकों ने मारपीट कर चिनाई मिस्त्री से चार हजार रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। भोवापुर गांव निवासी धर्मेंद्र चिनाई मिस्त्री है।
वह दोपहर करीब दो बजे गाजियाबाद सिकरोड में काम करके लौट रहा था। भोवापुर रोड पर सिकरोड निवासी एक युवक ने तीन साथियों के साथ उसे रोक लिया। इससे पहले की कुछ समझ पाता आरोपियों ने धर्मेंद्र को पीटना शुरू कर दिया।
शोर मचाने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। धर्मेंद्र का आरोप है कि आरोप उसके चार हजार रुपये भी छीन ले गए, जो उसने अपने चाचा के बेटे से उधार लिए थे।