फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालें पाकिस्तान चले जाएं: गयारूल हसन रिजवी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों को करें बाहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन सैय्यद गयारूल हसन रिजवी ने कहा कि कश्मीर या जहां भी लोग पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाते हों, ऐसे लोगों को धक्के मारकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर आयोग में नहीं आता है, लेकिन ऐसे राष्ट्रद्रोह पर कोई भी चुप नहीं रह सकता है। इसलिए जिनके दिल में पाकिस्तान है, वह भारत छोड़कर पाकिस्तान जा सकते हैं।
मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में भाग लेने आये गयारूल हसन रिजवी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, अल्पसंख्यक उत्पीड़न के मामलों में कमी आ रही है। प्रदेश में यूपी सरकार को ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन अल्पसंख्यक उत्पीड़न के मामले यूपी में भी कम हुए हैं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार में लिप्त हुए तो वक्फ बोर्ड होंगे भंग
सैय्यद गैरूल हसन रिजवी ने कहा कि वक्फ की जमीनों पर कब्जे, कब्रिस्तान की दीवार बनाने में हुई बंदरबांट की शिकायतें लगातार आई हैं। जिसकी जांच हो रही है। यदि जांच में भ्रष्टाचार पाया गया तो निश्चित रूप से सिया सुन्नी वक्फ बोर्ड भंग होंगे। इस मामले में तेजी से जांच चल रही है। जांच सीबीआई को भी जा सकती है।

केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यकों को दी योजनाएं
अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने कहा कि भाजपा का नारा है सबका साथ, सबका विकास। इसी के तहत अल्पसंख्यकों के लिए अलग से योजनाएं लाई गई हैं। इसमें सीखो कमाओ, नई रोशनी, नई मंजिल, उस्ताद और अब गरीब नवाज स्किल डेवलपमेंट योजना लागू की है। इस गरीब नवाज योजना में प्रशिक्षण और रोजगार दोनों उपलब्ध कराए जाएंगे।

विरोधी देते हैं हवा
एक सवाल के जवाब में गैरूल हसन रिजवी ने कहा कि कैराना और सहारनपुर जैसी इक्का दुक्का घटनाएं हो सकती हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि भाजपा सरकार इसके लिए दोषी है। इस तरह के मामलों को विरोधी ज्यादा हवा देते हैं।

योग धर्म नहीं स्वास्थ्य से जुड़ा है
अल्पसंख्यकों के योग दिवस पर आयोजित शिविरों में शिरकत के सवाल पर गैरूल हसन ने कहा कि योग किसी धर्म से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि स्वास्थ्य से जुड़ा है। योग दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा और आयोग दोनों शिविर आयोजित कर रहे हैं। इसके अलावा भी जहां कहीं भी शिविर आयोजित होंगे वहां अल्पसंख्यक वर्ग के लोग शिरकत करेेंगे।
विज्ञापन


ओउ्म की जगह बोल सकते हैं आमीन
योग शिविर में ओउ्म के ध्वनि उच्चारण के विरोध पर अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने कहा कि यह फिजूल का विवाद है। ओउ्म का कोई विरोध नहीं है, इसकी जगह आमीन या कोई दूसरे शब्द का ध्वनि उच्चारण किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने वंदेमातरम के विरोध को भी गलत बताया।
मुख्य बातें
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन ने कश्मीर मामले पर रखे अपने विचार
केंद्र और यूपी में भाजपा सरकार के बाद अल्पसंख्यक उत्पीड़न के मामलों में आई है कमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें