सरधना। तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के चेक वितरित किए गए। संवाद
सरधना। तहसील सभागार में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 41 आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण सुनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक आश्रित लाभार्थी को 5-5 लाख रुपये का चेक दिया गया।
एसडीएम दीक्षा जोशी व सरूरपुर ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है। दुर्घटना में किसी किसान की मृत्यृ-दिव्यांगता आदि होने पर आश्रितों-परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संबल बनी है। तहसीलदार रवि प्रजापति ने बताया कि किसान के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण का कोई साधन नहीं था। सरकारी सहायता राशि मिलने से इन परिवारों की कई समस्याएं हल होंगी। इस धनराशि से वह अपने बच्चों की शिक्षा और परिवार के दैनिक खर्चों का प्रबंध कर सकेंगी। इस दौरान नायब तहसीलदार राहुल सिंह मौजूद रहे। संवाद