मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम के पीछे छात्रा से बदमाशों ने लूटा मोबाइल जानकारी देती पीड़
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र में कैलाश प्रकाश स्टेडियम के पास सीडीएस का फॉर्म भरकर घर लौट रही छात्रा से सोमवार को बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल लूट लिया। लूट के बाद बदमाश मौके से भाग गया। किला रोड निवासी छात्रा खुशी पुत्री योगेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ कॉलेज से निकलकर सीडीएस का फॉर्म भरने के लिए गई थी। फॉर्म भरकर वह पैदल ही कैलाश प्रकाश स्टेडियम की तरफ से जा रही थी। छात्रा का आरोप है कि इसी बीच पीछे से आए बाइक सवार एक बदमाश ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया। बदमाश मोबाइल लूटने के बाद जसवंत राय अस्पताल की तरफ भाग गया। पीड़िता ने शोर मचा दिया। मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में बदमाश की तलाश की। लेकिन बदमाश की जानकारी नहीं हो सकी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि बदमाश की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द बदमाश को पकड़ लिया जाएगा।
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम के पीछे छात्रा से बदमाशों ने लूटा मोबाइल जानकारी देती पीड़