फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमकल के रसाव से चार बीघा गन्ना खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। गगोल रोड पर केमिकल के रिसाव से चार बीघा गन्ना खराब होने की सूचना एक किसान ने बुधवार यूपी 112 को कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया है कि किसान की तहरीर पर केस दर्ज होगा। फिलहाल किसान ने लिखित में कोई तहरीर थाने में नहीं दी।
विज्ञापन

परतापुर थानाक्षेत्र के अछरोंडा निवासी किसान हरदन चौधरी ने गगोल रोड पर 50 बीघा खेत में ईख की बुआई के लिए खेत बटाई पर लिया हुआ है। जिसमें ईख की फसल खड़ी है। रात्रि में खेत के पास कैमिकल गोदाम से केमिकल का रिसाव खेत में हो गया। चार बीघा में केमिकल का रिसाव होने पर फसल बेकार हो गई। बुधवार को पूरे दिन खेत में फैले केमिकल से दूर दूर तक दुर्गंध फैली रही। केमिकल काफी खतरनाक है, जिससे जमीन में बुलबुले फूट रहे थे।
बुधवार सवेरे जैसे ही किसान हरदन खेत पर पहुंचा तो केमिकल को अपने खेतों मे देखकर उसके होश उड़ गए और वह तुरंत गोदाम पर पहुंचा और हंगामा करते हुए पुलिस को फोन कर दिया। इसी दौरान गोदाम मालिक कर्मचारियों सहित गोदाम पर ताला लगाकर वहां से भाग गया। पुलिस ने बताया कि गोदाम मालिक मेरठ बताया है। हरदन ने पुलिस को बताया की कैमिकल के खेत मे फलने से उसके लाखों रुपये का गन्ना नुकसान हुआ है। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि घटना की सूचना आई थी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज कताई मिल को मौके पर भेजा था। किसान की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नही आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें