मवाना। नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में उत्तर प्रदेश में 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले शहरों में द्वितीय तिमाही में छठा स्थान प्राप्त किया।
चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया तथा अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में संपूर्ण भारत वर्ष में 4155 शहरों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम तिमाही में (अप्रैल से जून 2019) तक नगर पालिका परिषद् मवाना 1193 नबंर पर व द्वितीय तिमाही में (जुलाई से सितंबर) तक में 860 नंबर पर है। इसके अतिरिक्त उप्र. में 50 हजार से एक लाख तक जनसंख्या वाले शहरों में नगर पालिका मवाना प्रथम तिमाही में 26 वें स्थान पर तथा द्वितीय तिमाही में छठे स्थान पर है। इस संबंध सभी नगर वासियों का आभार जताया गया।