फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 399 व्यापारी आज चुनेंगे सदर व्यापार मंडल की सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आपसी विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बाद मंगलवार को सदर व्यापार मंडल का चुनाव होगा। इसमें 399 व्यापारी मतदान करेंगे। सुबह 10 बजे से मतदान होगा और शाम को चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। विशाल आनंद और जकीउद्दीन गुड्डू गुट आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों की ओर से चुनाव घोषणा पत्र भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

घोषणा पत्र में जकीउद्दीन गुड्डू पक्ष ने दावा किया है कि चुनाव जीतने के बाद बाजार से दलाली प्रथा को खत्म किया जाएगा। छावनी परिषद द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे। बाजार में चारपहिया वाहन और ई-रिक्शा के आने पर भी रोक लगाई जाएगी। व्यापार संघ स्वच्छ पानी और शौचालय की भी व्यवस्था करेगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। सरकारी विभागों द्वारा किए जाने वाले उत्पीड़न पर भी रोक लगाई जाएगी।
विशाल आनंद पैनल का कहना है कि प्रत्येक व्यापारी को मतदान का अधिकार मिलेगा। अवैध पार्किंग माफियाओं से सदर को मुक्त किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। सदर के सौंदर्यीकरण के लिए कैंट बोर्ड से भी मदद ली जाएगी। आय व्यय का ब्यौरा प्रतिवर्ष व्यापारियों के सामने रखा जाएगा। बाजार में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें