फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खत्म विवाद, विधायक निधि से हटेगी सियाल गांव में विद्युत लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पिछले तीन माह से चला आ रहा सियाल और मुबारिकपुर विद्युत लाइन का विवाद आखिरकार किठौर विधायक शाहिद मंजूर के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया है। अब सियाल गांव के ऊपर से जा रही पुरानी विद्युत लाइन को विधायक निधि से हटवाया जाएगा। विधायक ने इसे लेकर मंजूरी दे दी है। सियाल से जा रही नई विद्युत लाइन से मुबारिकपुर गांव की कृषि लाइन को भी शुरू कर दिया गया है। सियाल गांव के ग्रामीण पुरानी लाइन न हटाए जाने के कारण कृषि फीडर नई लाइन से शुरू नहीं होने दे रहे थे। इसे लेकर रविवार को भी मुबारिकपुर गांव के सैंकड़ों लोगों ने हंगामा कर बिजली विभाग के अधिकारियों को बंधक बना लिया था।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि सियाल गांवों में घरों के ऊपर से जो पुरानी लाइन जा रही है उसे हटवाने के लिए इस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। इसे विधायक निधि से हटवाया जाएगा। विधायक ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों से भी वार्ता कर ली गई है। ग्रामीणों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें