फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में 38 कबूतर और सात कौवे मृत मिले

विज्ञापन
बिजनौर के ग्राम गजरौला में मरे कबूतर। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर में 38 कबूतर और सात कौवे मृत मिले
विज्ञापन

गजरौला शिव/बेगावाला(बिजनौर)। बिजनौर के गांव गजरौला शिव और जंदरपुर में शनिवार को 38 पालतू कबूतरों की मौत हो गई। वहीं तीन गांवों में सात कौवे मृत मिले हैं। बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है।
गांव गजरौला शिव में आदेश और जंदरपुर में रमजानी ने 50-50 कबूतर पाल रखे थे। शनिवार सुबह आदेश के 18 और रमजानी के 20 कबूतर दड़बों में मृत मिले। दोनों ने पशु चिकित्सकों को सूचना देने के बजाय कबूतरों को जमीन में दबा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव धर्मनगरी व घासीवाला के खेतों में कौए मरने की सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम पहुंची। एक किमी के दायरे में तीन कौवे मृत मिले। कौवों शवों को जमीन में दबा दिया गया। उधर, गांव नेकपुर में एक पेड़ के नीचे चार कौवे मरे मिले। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.भूपेंद्र सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम में कौवों की सामान्य मौत होना सामने आया है। बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।

बिजनौर के ग्राम धर्मनगरी में मरा कौआ।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें