ब्लाक में आयोजित रोजगार मेले में साक्षात्कार लेते कंपनियों के अधिकारी। (मवाना)
मवाना। खंड विकास कार्यालय में क्षेत्रीय समायोजन कार्यालय मेरठ मंडल एवं माडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें 52 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 37 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
खंड विकास कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन सुबह दस बजे शुरू हुआ। रोजगार कार्यालय से आए ओमदत्त ने बताया कि मेले में श्रीराम पिस्टन, पेटीएम एडवाइस आदि चार प्रतिष्ठित कंपनियाें ने 10वीं और 12वीं पास बेरोजगार युवक युवतियों के साक्षात्कार लिए। रोजगार मेले में 52 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। इनमें से 37 बच्चों का चयन किया गया जिसमें श्रीराम पिस्टल कंपनी में 21, पीटीएम कंपनी में 7, पुखराज हेल्थ केयर कंपनी में 6 व एक अन्य कंपनी में 3 अभ्यर्थियों काे नौकरी मिली है। चयन उपरांत चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि बीडीओ सतीश कुमार, एडीओ पंचायत रामेश्वर दयाल, एडीओ समाज कल्याण अनिल कुमार द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। रोजगार मेला जिला समायोजन कार्यालय मेरठ निदेशक शशि भूषण की निर्देशन में आयोजित हुआ।