फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा में 363 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
सरूरपुर। चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज में मदरसा बोर्ड की परीक्षा देते छात्र व छात्राएं। विद्यालय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित सेकेंडरी (मुंशी, मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम) बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई। सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा हर्रा स्थित चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं।
पहली पाली सुबह 8:00 से 11 बजे तक आयोजित हुई जिसमें मुंशी व मौलवी वर्ग के 293 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 44 अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक आलिम परीक्षा हुई जिसमें 124 में से 10 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 417 में से 363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के साथ कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। प्रधानाचार्य अकील अहमद ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह अनुशासन व शांति के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें