संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मंडी चमारान मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने बताया कि वह अपने भाई के साथ गली से गुजर रहा था, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर दी।
मंडी चमारान निवासी सुहेब पुत्र असलम ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 8:00 बजे वह अपने भाई अन्नू के साथ गली से होकर जा रहा था। स्कूटी पर आए सोनू और अरमान ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उनका साथी इकराम भी मौके पर पहुंच गया और उसने डंडे से सुहेब के हाथ और कमर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। आरोप है कि तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।