फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: लालकुर्ती पुलिस चौकी के पास मेडिकल स्टोर संचालक से 35 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुराने नोट के बदले नई करेंसी देने के नाम पर की वारदात, आरोपी IIसीसीटीवी में कैद I
विज्ञापन

Iसंवाद न्यूज एजेंसीI
Iमेरठ। IIलालकुर्ती पैंठ पुलिस चौकी के पास शिवाय मेडिकल स्टोर संचालक से शनिवार को एक ठग ने 35 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने नई करेंसी देने का झांसा देकर पुराने नोट लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी में सिर पर टोपी लगाए एक आरोपी कैद हुआ है। तहरीर और फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। I
Iपरीक्षितगढ़ के रहने वाले रजत माहेश्वरी की लालकुर्ती में पिंकी छोले भटूरे के पास शिवाय मेडिकल स्टोर है। उनके पिता दीपक माहेश्वरी का रेडिमेड गारमेंट्स का काम है। सुबह दस बजे उन्होंने अपनी दुकान खोली और ग्राहकों को दवा बेचनी शुरू कर दी। इसी दौरान करीब एक बजे एक टोपी लगाए युवक उनकी दुकान पर पहुंचा और बताया कि उनकी सामने दुकान है और जवाहर क्वार्टर में उनका घर है।I
विज्ञापन

I

आरोपी ने कहा कि उनके यहां हाल में शादी हुई थी, जिसमें उनके पास 35 हजार रुपये की नई करेंसी मिली है। नई करेंसी लेनी है तो 35 हजार रुपये के पुराने नोट दे दो। आरोपी ने यह भी कहा कि यदि नई करेंसी आपको नहीं लेनी तो बता दो वह बैंक में जमा करने के लिए जा रहा है। रजत माहेश्वरी ने पुराने 35 हजार रुपये के नोट दे दिए। जिसके बाद आरोपी ने रजत माहेश्वरी से कहा कि सामने जवाहर क्वार्टर के गेट तक चलो। I
विज्ञापन

Iजिसके बाद रजत माहेश्वरी जवाहर क्वार्टर के गेट पर चले गए। आरोपी ने कहा कि वह घर से 35 हजार रुपये लेकर आ रहा है। इसके बाद आरोपी वापस नहीं लौटा। जिसके बाद पीड़ित ने आसपास दुकानदारों को जानकारी दी। पीड़ित ने लालकुर्ती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। IIएसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।I
II

Iकई दुकानों पर गया आरोपी, ठगी की कोशिश कीI
Iलालकुर्ती गोविंद प्लाजा के पास बनी कई दुकानों पर आरोपी गया। उनसे नई करेंसी देने के बदले पुराने नोट मांगे लेकिन कोई भी उसके झांसे में नहीं आया। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें