फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलएलएम में खाली पड़ी हैं 337 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम में दूसरी मेरिट के एडमिशन बंद होने के बाद भी 337 सीटें खाली पड़ी हैं। अकेले मेरठ कॉलेज में 120 में से सिर्फ दो सीटें खाली हैं। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में दूसरे कोर्सों की तरह एलएलएम का हाल भी ज्यादा अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस और संबद्ध छह कॉलेजों में एलएलएम की 540 सीटें हैं। एलएलएम में एडमिशन विवि एंट्रेंस टेस्ट के जरिये लेता है। टेस्ट के बाद स्कोर की मेरिट बनाई जाती है। पहली और दूसरी मेरिट के एडमिशन बंद हो चुके हैं। विवि ने बुधवार को कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों का डाटा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार तक कॉलेजों में सीटें देखकर ऑफर लेटर जमा कराने हैं। इसके बाद कॉलेज ऑफर लेटर के आधार पर वरीयता सूची बनाएंगे। खाली सीटों पर 23 सितंबर तक प्रवेश किए जाएंगे। एलएलबी में जहां खूब एडमिशन हुए वहीं, एलएलएम में सेल्फ फाइनेंस में फीस अधिक होने के कारण छात्र-छात्राएं कम एडमिशन ले रहे हैं। ऐसे में एलएलएम में भी कॉलेजों में सीटें खाली रह सकती हैं।
विज्ञापन

ये है हाल
कॉलेज टोटल सीट खाली सीटें
मेरठ कॉलेज 120 02
एनएएस कॉलेज 120 56
डीएवी कॉलेज मुजफ्फ रनगर 60 43
सीसीएसयू कैंपस 120 51
दीवान इंस्टीट्यूट मेरठ 20 17
कॉशमस कॉलेज गाजियाबाद 120 98
अंगूरी देवी कॉलेज बुलंदशहर 40 37
इनमें ईडब्लूएस कैटेगिरी की सीटें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें