माछरा। स्वस्थ गांव, स्वस्थ भारत अभियान के अन्तर्गत गांव सिसौली स्थित पीआरडी हाईस्कूल परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ किठौर विधानसभा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने किया। शिविर में 323 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई।
न्यूबर्ग ग्रुप के चेयरमैन अनिल त्यागी ने बताया कि समर्पण फाउंडेशन ट्रस्ट ने न्यूबर्ग औद्योगिक समूह एवं राजीव गांधी कैंसर संगठन एवं अनुसंधान केंद्र के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहयोग करने वाले आशीष, राजीव, यश अरोडा, शमीर, राकेश, संतोष रानी, आदि को पूर्व विधायक ने प्रमाण पत्र वितरण किया गया। शिविर संचालन में डाॅ. देव, उत्कर्ष, डाॅ. राजेन्द्र कुमार, अंकित, रोहित, किशन आदि का सहयोग रहा। इस दौरान नरेश तोमर, सुमित राणा, स्वामी दीपक ज्ञानानन्द सरस्वती महाराज, नक्षत्रपाल सिंह, उदयप्रताप सिंह, मनोज शर्मा, पूर्व प्रमुख कोशल चौहान, विमला जाटव, राकेश तोमर, सुनील कश्यप, प्रवीण तोमर ग्राम प्रधान, आदि मौजूद रहे।