फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ से होगा शहर का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
32 करोड़ से होगा शहर का विकास
विज्ञापन

मेरठ। 14वें वित्त आयोग के खजाने से होने वाले विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने में निगम अधिकारी जुट गए हैं। मंगलवार को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के इंजीनियरों की बैठक ली। साथ ही पार्षदों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर चर्चा की। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि कुछ कार्यों को प्राथमिकता पर लिया जाना है।
विज्ञापन

इसी वित्तीय वर्ष यानी 31 मार्च से पहले नगर निगम प्रशासन को 14वें वित्त आयोग के खजाने से होने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव पास करना होगा। इसलिए नगर आयुक्त डा. अरविंद कुमार चौरसिया ने चीफ इंजीनियर सहित सभी इंजीनियरों की बैठक बुलाई। वहीं, पहले ही सभी 89 पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाकर निगम प्रशासन को सौंपे हुए हैं। अधिक प्रस्ताव होने के कारण अधिकारियों को धनराशि के मुताबिक, प्रस्तावों को छांटने में पसीने छूटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के अधिकारियों से 14वें वित्त आयोग के लिए तैयार किए गए प्रस्तावों पर चर्चा की। साथ ही निर्देश दिए कि इसमें जरूरी कार्यों को ही शामिल किया जाए। ताकि बजट में आ सकें। उधर, सभी पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। राजनीतिक दबाव भी लगातार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें