फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त के चलते युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उल्टी-दस्त के चलते युवती की मौत
विज्ञापन

सरधना। आजादनगर निवासी एक युवती कई दिन से उल्टी-दस्त से पीड़ित थी। उसकी बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शव शुक्रवार सुबह सुपुर्दे खाक कर दिया।
विज्ञापन

आजादनगर निवासी शम्मी कुरैशी की 18 वर्षीय पुत्री आसमां को करीब पांच दिन पूर्व बुखार आया था। उसे उल्टी-दस्त की भी शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत में सुधार होने पर परिजन उसे घर ले आए। उसकी बृहस्पतिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर जाते इससे पूर्व ही मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शुक्रवार को गमगीन माहौल में शव सुपुर्दे खाक कर दिया। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने मामले की जानकारी से इनकार कर दिया है। वहीं, टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें