फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने किया जीना मुहाल, रिश्ता भी तुड़वा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचलों ने किया जीना मुहाल, रिश्ता भी तुड़वा दिया
विज्ञापन


मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दो मनचलों ने एक युवती का रिश्ता तुड़वा दिया। करीब तीन माह से परेशान करते आ रहे इन युवकों ने सोमवार को युवती और परिजनों से घर में घुसकर मारपीट कर दी।
कॉलोनी निवासी दो बहनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दो युवक करीब तीन माह से परेशान कर रहे हैं। कई बार छेड़छाड़ और घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं। इनमें में से एक युवती का रिश्ता तय हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने बदनाम करने की कोशिश करते हुए युवती का रिश्ता भी तुड़वा दिया। युवती के भाई का आरोप है कि जहां से रिश्ता तय हुआ था उन्हें भी आरोपी युवकों ने धमकी दी थी। इस मामले में लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी गई थी। पुलिस ने पड़ोस का विवाद बताकर समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सोमवार को दोनों युवक घर में घुस आए और युवती से छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर युवती के भाई पर भी हमला कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर लिसाड़ीगेट पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पूर्व में छेड़छाड़ का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पूरे मामले में पुलिस जांच कराकर तहरीर के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें