दुकानदार और ठेकेदार में हुई हाथापाई, मची भगदड़
मवाना। रविवार को साप्ताहिक पैठक फिर से सड़क किनारे लगीं। पैसे के लेनदेन को लेकर ठेकेदार व दुकानदारों में मारपीट हो गई। जिससे पैठ में भगदड़ मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची।
रविवार को तहसील रोड पर लगने वाली अवैध पैठ में पैसे के लेनदेन को लेकर मवाना निवासी नौशाद का ठेकेदार से विवाद हो गया। नौशाद का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा उसके थप्पड़ मार दिया। नौशाद ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के लोग बीते सप्ताह की अपेक्षा दुगने से अधिक पैसा मांग रहे थे। जिसका उसने विरोध किया तो उसने मारपीट की। मारपीट के चलते पैठ में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका द्वारा रविवार के दिन लगने वाली साप्ताहिक पैंठ का ठेका केवल जूनियर हाई स्कूल के मैदान के लिए छोड़ा गया है। लेकिन राजनीतिक लोगों के हस्तक्षेप से ठेकेदार तहसील रोड पर बीते कई रविवार से बेखौफ दुकानें लगवा रहा है। पैठ के कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप हो जाता है। इस समस्या को लेकर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि एसडीएम, सीओ व तहसीलदार के आफिस और आवास स्थित हैं। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि फोर्स चुनाव में गया है। आगामी रविवार को मामला दिखवाया जाएगा।