पहले चेक कैश कराओ तब मिलेगा वेतन
- हाउस टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर और लिपिकों को दिए निर्देश
मेरठ। टैक्स वसूली में निगम अधिकारियों ने पूरी ताकत झोंकी लेकिन चेक कैश नहीं हो पाए हैं। अब नगरायुक्त ने चेक कैश कराने के बाद ही हाउस टैक्स विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को वेतन देने की चेतावनी दी है।
नगर निगम ने इस बार 33 करोड़ की हाउस टैक्स वसूली करने का दावा किया। इनमें अधिकतर सरकारी विभागों से की गई वसूली रही। जिनमें हाउस टैक्स के चेक दिए गए हैं। जिनको कैश होने में कम से कम 15 दिन लगेंगे। नगर निगम के खजाने में रुपये आने के बाद ही माना जाएगा की निगम को हाउस टैक्स से आय हुई है। नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने निर्देश दिए हैं कि जब तक समस्त कैश निगम खाते में नहीं आता तब तक हाउस टैक्स के किसी भी अधिकारी और लिपिक को वेतन नहीं मिलेगा।