फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्रदूषण विभाग लगाएगा पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मेरठ और एनसीआर में बढ़ रहे प्रदूषण से रोकथाम के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय द्वारा पहली बार शहर में पौधरोपण किया जाएगा। शुरुआत में सरकारी स्कूलों और चिकित्सालयों में 2500 पौधे लगाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जिला योजना के अंतर्गत लगने वाले पौधे के लिए पहली बार क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मोदीपुरम को जिम्मेदारी दी गई है। विभाग ने इसका जिम्मा एकाउटेंट दिलीप कुमार विश्वकर्मा और बासू दिया है। पौधरोपण के लिए स्कूलों को भी चिह्नित कर लिया गया है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी पौधे लगाए जाएंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा समय समय पर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम कार्यक्रम चलाए जाते हैं, लेकिन पौधरोपण का काम पहली बार बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
पौधे के साथ होर्डिग्स से भी कर रहे है जागरुक
मोदीपुरम। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी आरके त्यागी के अनुसार पौधे लगाने के साथ साथ होर्डिंग्स के जरिये भी लोगों को जागरुक किया जा रहा है। मोदीपुरम के पल्लव टावर्स पर होर्डिंग लगाया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी
प्रदूषण से रोकथाम के लिए बोर्ड द्वारा पहली बार पौधरोपण किया जाना है। शुरुआत में 2500 पौधे लगाए जा रहे है। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - आरके त्यागी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

कनेक्शन के कारण अटका है मॉनीटरिंग सिस्टम
मोदीपुरम। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण की सघन निगरानी के लिए मेरठ में तीन नए ऑनलाइन मॉनीटरिंग सिस्टम लगाए जा रहे है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय मोदीपुरम और गढ रोड पर लगने वाला सिस्टम तो पूरी तरह तैयार है, लेकिन बिजली कनेक्शन न होने के कारण यह अब तक शुरू नहीं किए जा सके हैं। जबकि गंगानगर क्षेत्र में जल्द सिस्टम लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इनके शुरू हो जाने से 24 घंटे शहर में प्रदूषण की स्थिति पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें