फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों से गिरा पारा, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
विज्ञापन

मोदीपुरम।
पहाड़ों पर बन रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी के मौसम में भी बदलाव दिखाई दे रहा है। इसके चलते बुधवार को तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आयी। आसमान पर बादलों का डेरा रहा। बृहस्पतिवार को बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

मार्च के दूसरे सप्ताह में खिलकर धूप नहीं निकल रही है। मौसम में उतार चढ़ाव के बीच बुधवार को आसमान पर बादल छाए रहे। दिन में हवा भी चली। दो दिन पहले भी बारिश के चलते मौसम बदल गया था। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्र्दता 72 व न्यूनतम 52 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 14 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते बृहस्पतिवार को बारिश होने के आसार हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 24 से 48 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा। होली तक रात में मौसम सर्द रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें