फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय उधोगीय प्रशिक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

मुंडाली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नंगलामल में सोसायटी फार सोशल वैन्यर्स द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय औद्योगीय प्रशिक्षण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव नंगलामल में चौधरी चरण सिंह बहु औद्योगीय प्रशिक्षण केन्द्र पंडोखरा शामली खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के सहयोग से लगाया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर बेहतरी के लिए संतुलन पर प्रकाश डाला। संस्था की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता गोयल ने कहा कि बिना किसी लिंग भेद के महिला एवं पुरुष के बेहतर संतुलित योगदान से स्वस्थ परिवार समाज एवं राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। खादी और ग्रामोद्योग अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामोद्योगों जैसे कृषि और खाद्य आधारित वन आधारित खनिज, इंजीनियरिंग व गैपरम्परागत उर्जा धारित आदि की जानकारी दी। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर 18 वर्ष से ऊपर के बेरोजगार महिला एवं पुरुष, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रीयकृत बैंकों से ऋण लेकर स्वरोजगार उद्योग स्थापित कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत 25 से 35 प्रतिशत तक कुल परियोजना लागत का अनुदान है। उधर, गांव नंगलामल की प्रधान मुन्नी तोमर और उनके पति ओमवीर तोमर तथा ठेकेदार महेन्द्र ने शिविर के आयोजन से योगदान किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण तथा बेरोजगार ग्रामवासियों को लघु उद्योग स्थापित कर आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें