फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गन्ना आपू र्ति और बिजली ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह और रात को हुई बारिश से दर्जनों बिजलीघरों की बिजली गुल
विज्ञापन

- खेतों में पानी भरने से गन्ना छिलाई बंद, यार्ड से नहीं उठ सका गन्ना
मेरठ।
भारी बारिश से शहर से लेकर गांव तक दर्जनों बिजलीघरों की बिजली गुल होने से कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा। शोभापुर बिजलीघर की लाइन के सात खंभे तूफान से गिर गए। फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग होती रही, लेकिन बारिश में इन्हें अटेंड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पल्लवपुरम में लाइन पर काम कर रहा एक संविदा कर्मी करंट से झुलस गया। बारिश के चलते गन्ना आपूर्ति भी ठप हो गई। न तो गन्ना छिलाई हो सकी और न ही यार्ड से गन्ना उठ सका।
बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश से शहर की बिजली गुल रही। बारिश के चलते 33 केवी और 11 केवी लाइनों के ब्रेकडाउन से करीब एक दर्जन बिजलीघर प्रभावित हुए। बारिश बंद होने के बाद लाइनमैनों ने फाल्ट अटेंड कर आपूर्ति सामान्य की। लेकिन शाम को दोबारा तेज बारिश से बिजली व्यवस्था फिर ठप हो गई। शोभापुर बिजलीघर के 7 खंभे गिर गए। सूचना पर अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रात को ही लाइन उठाने के लिए काम शुरू कराया। इसके अलावा लाइनों पर पेड़ और टहनियां गिरने से शहर के वीआईपी इलाके का सिविल लाइन बिजलीघर, सेंट लुक्स, पुरानी मोहनपुरी, लेडीज पार्क, एमईएस बिजलीघर के अलावा टाउन हाल, पीएल शर्मा, शारदा रोड, नौचंदी, लिसाड़ी गेट, विकासपुरी, हापुड़ रोड, मेडिकल बिजलीघर भी अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली जाने से लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका। अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि बारिश के चलते शोभापुर बिजलीघर की सात खंभों की लाइन गिर गई थी और लाइनों में ब्रेकडाउन होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है। रात में ही फाल्ट अटैंड कराकर कई बिजलीघरों को सामान्य कर दिया गया। बाकी बिजलीघरों को भी सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें