फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ दरोगा का आपतिजनक वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के साथ दरोगा का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
विज्ञापन


हापुड़/मेरठ। देहात थाने में तैनात रहे एक दरोगा का युवती के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। एक अन्य वीडियो में दरोगा सरकारी पिस्टल से फायरिंग करा रहा है। मामला सुर्खियों में आते ही एसपी हापुड़ की संस्तुति पर दरोगा को डीआईजी मेरठ ने सस्पेंड कर दिया है।
हापुड़ देहात थाने में तैनात रहे उप निरीक्षक नफीस अहमद का मेरठ ट्रांसफर हो गया था। लेकिन वह रिलीव नहीं हुआ था। शुक्रवार रात दरोगा के एक युवती के साथ कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो गए। दो वीडियो में दरोगा युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहा है। जबकि तीसरे वीडियो में युवती दरोगा के साथ रात के समय किसी सुनसान स्थान पर सड़क किनारे मौजूद है। युवती वीडियो में सरकारी पिस्टल से फायर करती है। लेकिन इस वीडियो में दरोगा का चेहरा नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ये वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दरोगा शनिवार सुबह ही रिलीव होकर मेरठ चला गया। मामला प्रकाश में आते ही एसपी हापुड़ संकल्प शर्मा ने इसकी जांच सीओ सीटी राजेश कुमार से कराई। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक को दोषी पाकर उसके निलंबन की संस्तुति डीआईजी मेरठ को भेज दी गई।
सरकारी पिस्टल से हुआ फायर
पिस्टल से कार में फायर करने के वीडियो में पुलिस सरकारी पिस्टल होने की बात स्वीकार कर रही है। इस वीडियो में युवती का चेहरा तो आ रहा है, लेकिन दरोगा का चेहरा नहीं आ रहा है। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि कार में युवती के साथ कौन मौजूद था और उसने किसकी सरकारी पिस्टल से फायर कराया। युवती से भी पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा शनिवार को रिलीव होने से पहले दरोगा नफीस अहमद ने अपनी पिस्टल और पूरे दस कारतूस जमा कराए हैं। ऐसे में इस मामले की पूरी जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रिपोर्ट पर सस्पेंड
एसपी हापुड़ की संस्तुति रिपोर्ट आई थी। जिसमें दरोगा की सीडी भी है। जिसके बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया है। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी गई है। -अखिलेश कुमार, डीआईजी मेरठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें