फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सुभाष हाऊस बना चैम्पियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेलेगा इंडिया, खिलेगा इंडिया में छात्र-छात्राओं की धूम
मवाना। ट्रांसलेम एकेडमी में सोमवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपना लोहा मनवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरज कुमार आर्य व मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स एकेडमी एसोसिएशन के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ. देवेंद्र अरोड़ा ने संयुक्त रुप से किया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय खेलेगा इंडिया, खिलेगा इंडिया रहा। शुभारंभ में छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान गाकर किया। विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट निकाला। इसके बाद 80 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, भाला फेंक, सैक रेस, बॉल बेलेसिंग रेस, साइकिल रेस, रिले रेस, गोला फेंक, मार्शल आर्ट, ताइक्वांडो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। किंडर गार्डन के बच्चों ने भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। छात्राओं ने जुम्बा डांस, धूमर डांस व रिंग डांस की प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने रस्साकसी में हिस्सा लेकर प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिए। प्रतियोगिता के अंत में मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र अरोड़ा ने प्रतियोगिता के आधार पर सुभाष हाऊस को विजेता ट्राफी देकर सम्मानित किया। मोहित चौधरी, भरत रस्तोगी, अभिषेक, काजल, खुशी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें