फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार से सभी वर्ग परेशान: अनामिका अंबर
विज्ञापन

सरधना। नगर के मोहल्ला कुम्हारान में सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में मेरठ-हापुड लोकसभा सीट से प्रत्याशी कवयित्री अनामिका जैन अंबर भी मौजूद रही। उन्होंने प्रदेश व केंद्र की भाजपा नेतृत्व की सरकार पर जमकर निशाना साधा और दोनों ही सरकारों को आमजन विरोधी बताया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मेरठ हापुड़ लोकसभा प्रत्याशी कवयित्री अनामिका जैन अंबर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मेरठ मंडल के प्रभारी सलीम अंसारी ने मांग रखी कि सरकार किसान आयोग का गठन करे। स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराई जानी चाहिए। किसानों को गन्ना पर्ची समय पर मिलने, किसानों को तत्काल बकाया गन्ना भुगतान कराया जाए। जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर, गौरव सैनी, रोहित मोतला, अमित, शिवपाल, सन्नी, डॉ. शाहिद, सभासद व विधानसभा प्रभारी आबिद अंसारी, नगर अध्यक्ष हाफिज सुजाऊद्दीन, इकबाल, जहीर, इमामुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें